इटली के पास 6 शरणार्थियों के शव मिले, भूख, प्यास और गर्मी से गई जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Daily Sabah
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने हाल ही में जानकारी दी है कि इटली के पॉजालो शहर के सिसिली बंदरगाह पर पहुंची एक प्रवासी नाव पर 2 नवजात और एक बच्चे सहित 6 सीरियाई शरणार्थी मृत पाए गए हैं। इटली में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी की प्रतिनिधि चियारा कार्डोलेटी ने जानकारी दी कि शरणार्थियों की मौत गर्मी, प्यास और भूख के कारण हुई है। नाव में कुल 26 लोग सवार थे।
