कर्नाटक के बेलगावी में 7 नवजातों के शव मिले, लिंग जांच के दौरान मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: republic world
कर्नाटक के बेलगावी के मुडालागी कस्बे में हालिया 7 नवजात शिशुओं के शव नाले में मिले। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। नवजात शिशुओं के शवों को लेकर जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सभी भ्रूण 5 महीने के थे और सेक्स निर्धारण के समय सबकी मौत हुई, जिसके बाद उन्हें नाले में बहा दिया गया। घटना को लेकर मुडालागी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।
