कोल्लापुर में एक साथ मिले 5 श्रमिकों के शव, मचा हड़कंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तेलंगाना के कोल्लापुर में एक अंडरग्राउंड कंस्ट्रक्शन साइट पर 5 युवकों को जमीन के 100 मीटर नीचे पड़े पाए गए। उनके शरीर पर चोट के भी निशान थे, जिसके बाद श्रमिकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, यहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार देर रात की है। कोल्लापुर पुलिस निरीक्षक वेंकट रेड्डी ने जानकारी दी है।
