वृंदावन में एक आश्रम के पास दो महिलाओं के शव मिले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मथुरा के वृंदावन में 2 बुजुर्ग महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिलाओं के शव वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम के समीप मिले। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां फुटपाथ पर दो महिलाओं के शव लोगों ने पड़े देखे।
