एग्जाम के बीच बेंगलुरु के 7 स्कूलों में बम की धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
बेंगलुरु के सात स्कूलों में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब वहां बम की धमकी वाला ईमेल आया। जानकारी के मुताबिक, सभी स्कूलों में इस वक्त एग्जाम चल रहे हैं। इस बीच सुबह 11 बजे वहां ईमेल आया कि स्कूल परिसरों में बम प्लांट किये गए हैं। इसके बाद तुरंत परिसर को खाली कराया गया। बता दें कि फिलहाल सर्च ऑपरेशन में कहीं से कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।
