भारत में इस इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग शुरू, 4 घंटे चार्जिंग पर चलेगी 140 किलोमीटर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
भारतीय ईवी निर्माता Enigma ऑटोमोबाइल्स ने घोषणा की है कि उसने अपनी आगामी इलेक्ट्रिक बाइक कैफे रेसर के लिए बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है। जो लोग इस बाइक को खरीदनें का मन बना रहे हैं, वह कंपनी की अधिकारिक डीलरशिप के माध्यम से या वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है, कि इस बाइक को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा।
