बोरूसिया डॉर्टमंड के दो खिलाड़ियों पर 8.5 लाख का जुर्माना, बिना मास्क पहने लिया हेयर कट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
DFL के बोरूसिया डॉर्टमंड फुटबॉल क्लब के दो खिलाड़ियों जैडोन सैंचो और मैनुएल अकांजी पर करीब 8.5 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। दोनों खिलाड़ियों ने बिना मास्क और पीपीई किट पहने अपने घर पर हेयर कट कराया। इनके साथ क्लब के चार और खिलाड़ियों की भी घर पर हेयर कट कराने की तस्वीर सामने आई थी। लेकिन उन पर जुर्माना नहीं लगाया गया। DFL के इस फैसले से सैंचो नाराज हैं।