'कृष्ण एंड हिज़ लीला' फ़िल्म पर धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ करने का आरोप, #BoycottNetflix हुआ ट्रेंड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
नेटफ्लिक्स की फ़िल्म Krishna And His Leela को लेकर लोगों में भारी रोष है। फ़िल्म में भगवान श्री कृष्ण का मज़ाक उड़ाने का आरोप है। उनके नाम वाले एक किरदार को वुमेनाइज़र दिखाया गया है। इसीलिए ट्विटर पर #BoycottNetflix ट्रेंड हो रहा है। बता दें कृष्ण एंड हिज़ लीला एक तेलुगु फ़िल्म है, जिसे रविकांत पेरेपु ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म 25 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गयी है।