मंगलुरु के कॉलेज में लड़कों ने बुर्का पहनकर किया डांस, 4 छात्र सस्पेंड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: free press journal
मंगलुरु के वामनजूर के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टूडेंट एसोसिएशन के इवेंट में कुछ लड़कों ने बुर्का पहनकर डांस किया। कॉलेज ने चारों स्टूडेंट्स को सस्पेंड किया। कॉलेज द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, स्टूडेंट एसोसिएशन के अनौपचारिक इवेंट के दौरान किए गए डांस की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये डांस मुस्लिम समुदाय के लड़कों ने ही किया था। छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है।
