प्रोटोकाल तोड़ केंद्रीय मंत्री डा. कराड ने बचाई यात्री की जान, पीएम मोदी ने की तारीफ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
सोमवार को डाक्टर भागवत कराड दिल्ली से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान में थे और उनके पीछे की सीट पर सफर करने वाले एक यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। डाक्टर कराड ने बिना समय गंवाए यात्री को प्राथमिक उपचार देकर जान बचाई। पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री की सराहना की। इंडिगो एयरलाइंस ने भी केंद्रीय मंत्री कराड की तारीफ की और ट्वीट कर आभार व्यक्त किया है।
