शादी में केटरर ने वनीला केक की जगह भेजा थर्माकोल केक, दुल्हन फूट-फूटकर रोई
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Zee News - India.com
फिलीपींस में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.जहां पर एक न्यूलीवेड कपल ने अपने केटरर को पुलिस थाने पहुंचा दिया.क्योंकि कपल ने लाखों रूपये खर्च कर दिए लेकिन केटरर शादी में खाने का इंतजाम नहीं कर पाया और उसने जल्दबाजी में केक का सिर्फ एक हिस्सा ब्रेड का रखा बाकी नीचे की दो लेयर थर्माकोल से बनाई.जब कपल ने केक काटा तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला.जोड़े को बेहद शर्मिंदगी हुई और दुल्हन फूट-फूटकर रोने लगी.इसके बाद कपल ने पुलिस के पास इसकी FIR दर्ज कराई.
