शादी में महिलाओं को अपशब्द कहना दूल्हे को पड़ा महंगा, दुल्हन ने तोड़ दी शादी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
युपी के मुजफ्फरनगर में शादी में जूता चुराई की रस्म के दौरान विवाद हो गया। रस्म के दौरान दूल्हे ने पैसे देने से इंकार करते हुए दुल्हन पक्ष की महिलाओं को अपशब्द कहे। जिससे नाराज होकर दुल्हन ने दूल्हे से शादी तोड़ दी। बाद में दूल्हे सहित बारात को दुल्हन पक्ष ने बंधक बना लिया। दहेज के 10 लाख की रकम लौटाने का वादा करने पर ही बारात लौट सकी।