पाकिस्तान में एआरवाई न्यूज के प्रसारण पर रोक, वरिष्ठ पत्रकार अम्माद यूसुफ भी गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पाकिस्तानी सरकार ने टेलीविजन स्टेशन एआरवाई न्यूज के प्रसारण पर रोक लगाई। चैनल के वरिष्ठ पत्रकार अम्माद यूसुफ भी गिरफ्तार किए गए। पाकिस्तान के सबसे बड़े निजी प्रसारक ने कहा कि कराची पुलिस ने आधी रात को हमारे पत्रकार के घर का मेन गेट तोड़कर उसे जबरन गिरफ्तार किया। सभी पुलिसकर्मी सादे कपड़े में थे। पीटीआई नेता मुराद सईद ने वरिष्ठ पत्रकार की देर रात गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की।
