बीएसएफ ने रिट्रीट सेरेमनी में सार्वजनिक प्रवेश पर लगाई रोक, कोरोना के कारण लिया गया फैसला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल ने अटारी में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दैनिक रिट्रीट सेरेमनी में सार्वजनिक प्रवेश पर रोक लगा दी है। फैसला बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए लिया गया। रिट्रीट सेरेमनी में भारी संख्या में लोग सीमा पर पहुंचते हैं। 15 सितंबर 2021 को भारत और पाकिस्तान ने ज्वॉइंट बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी शुरू की थी। लेकिन फिर से महामारी के चलते लोगों के यहां आने पर रोक लगी।
