गुरदासपुर में पाकिस्तानी तस्करों से बीएसएफ की मुठभेड़, 47 किलो हेरोइन जब्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
हेरोइन और हथियारों की खेप बॉर्डर पर छोड़ने आए पाकिस्तानी तस्करों की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बीएसएफ जवान घायल हुआ है। पाकिस्तानी तस्कर हथियार और हेरोइन की खेप छोड़कर फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद बीएसएफ ने रात को ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान इलाके से बीएसएफ ने 47 किलो से ज्यादा हेरोइन, पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं।
