दिल्ली की आजाद मार्केट में इमारत गिरी, 5 घायल, 7 लोग फंसे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में इमारत ढहने की खबर है। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी 6 से 7 लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। पांच घायलों को अस्पताल रेफर किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
