बुलंदशहर में पॉटरी फैक्टरी की छत गिरने पर छह मजदूर दबे, एक की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
यूपी के खुर्जा स्थित महाशक्ति पॉटरी की छत गिरने से 6 मजदूर दबे। दो मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिला मजदूर की मौत हुई। अन्य महिला का उपचार जारी है। फैक्टरी में ट्रांसफार्मर में लगने वाले इंसुलेटर बनाए जाते हैं। फैक्टरी में 30 मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान फैक्टरी के पीछे की ओर का हिस्सा टूट कर गिर गया। जिसमें मजदूर दब गए।