सपा विधायक शहजिल के पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चला, सीएम योगी के खिलाफ की थी टिप्पणी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
बरेली विकास प्राधिकरण ने परसाखेड़ा में भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चलाया। पंप का मानचित्र पास नहीं होने की बात सामने आई है। पेट्रोल पंप मालिक ने कार्रवाई होने के बाद मानचित्र उपलब्ध कराने के लिए पंद्रह दिन का समय मांगा। बीडीए ने कार्रवाई रोक दी है। शहजिल इस्लाम वहीं हैं जिन्होंने सीएम योगी एक स्वागत समारोह में के खिलाफ विवादित बयान दिया था।
