नोएडा में 100 फ्लैटों के बाहर हुए कब्जों पर आज चलेगा बुलडोजर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Firstpost
नोएडा प्राधिकरण के सर्वे में सेक्टर-93बी ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में 100 से अधिक फ्लैटों के बाहर अतिक्रमण की जानकारी मिली है। आज इन पर बुलडोजर चलेगा और कब्जों को खाली कराया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सोसाइटी के ग्राउंड फ्लोर पर अतिक्रमण करने वालों को साफ तौर पर कहा गया है कि वह अतिक्रमण हटा लें, लेकिन किसी ने भी अतिक्रमण नहीं हटाया। ऐसे में अब प्राधिकरण कार्रवाई करेगा।
