लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर गरजा बुलडोजर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaj Tak
राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर आज दोपहर बुलडोजर की गर्जना सुनाई दी। नगर निगम की टीम ने सपा कार्यालय के बाहर अवैध निर्माण को हटा दिया है। नगर निगम का कहना है कि इस संबंध में पहले नोटिस जारी कर दिया गया था और अब कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में उन जगहों पर जहां अवैध निर्माण हुआ है वहां बुलडोजर चलाया जा रहा है।
