मेरठ में सात दुकानों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला, बदन सिंह बद्दो के करीबी की मार्केट जमींदोज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
मेरठ में आज अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। ढाई लाख के इनामी फरार बदन सिंह बद्दो से जुड़ी एक और अवैध संपत्ति पर एमडीए और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया। आज सुबह शहर के दिल्ली रोड स्थित जगन्नाथपुरी में बदन सिंह बद्दो के करीबी कहे जाने वाले अजय सहगल की सात दुकानें ध्वस्त कर दी गई हैं। इस मामले में शासन स्तर से कार्रवाई की गई है।