कर्नाटक के हुबली में बस और लॉरी की टक्कर, 7 की मौत, 26 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
कर्नाटक के हुबली में आज हाल ही में एक बस और लॉरी की टक्कर में 7 लोगों की जान चली गई और 26 घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस यात्रियों से भरी हुई थी। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त दोनों वाहन काफी तेज रफ्तार से दौड़ रहे थे। वहीं, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
