पाकिस्तान के जमशोरो में बस में आग लगी, 18 लोग जिंदा जले, करीब 35 लोग थे सवार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune
पाकिस्तान के जमशोरो में एक बस में आग लगी। हादसे में 8 बच्चों सहित 18 लोग जिंदा जल गए, जबकि कई लोग घायल हुए। सभी को जमशोरो अस्पताल ले जाया गया है। कराची से खैरपुर नाथन शाह लौट रही बस नूरीयाबाद के पास हादसे का शिकार हुई। बस में बैठे यात्री बाढ़ प्रभावित लोग थे। सभी मुगैरी समुदाय से थे। शवों और घायलों को लियाकत यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया।
