एटा में खड़े ट्रक से बस टकराई, 25 यात्री घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
यूपी के एटा में देर रात एक रोडवेज बस चालक की लापरवाही से हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक रोडवेज बस फर्रुखाबाद की तरफ से तेज गति के साथ एटा से दिल्ली आ रही थी। तभी रोड़वेज बस का चालक रोडवेज बस की रफ्तार पर नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। इस दौरान बस में सवार 60 लोगों में से करीब 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।
