पुंछ में बस खाई में गिरी, 11 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
पुंछ की मंडी के सावजियां में मिनी बस खाई में गिरी। इस दौरान 11 लोगों की मौत हुई। सेना और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवम् अभियान शुरू किया। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने को कहा।
