यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर खाई में गिरी बस, 26 यात्रियों की जान गई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Firstpost
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास रविवार को दर्दनाक हादसे में 26 यात्रियों की जान गई। 30 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर एक खाई में जा गिरी। 26 शव बरामद कर लिए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं।
