मैक्सिको में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 27 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
मेक्सिको में एक भीषण सड़क हादसे में करीब 27 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 17 लोग घायल हो गए। हादसा मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ओक्साका में हुआ। ओक्साका के राज्यपाल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया। यात्रियों से भरी बस बुधवार को मेक्सिको से योसोंडुआ जा रही थी। इस दौरान मैग्डेलेना पेनास्को में सुबह करीब साढ़े छह बजे बस खाई में गिर गई। खाई 10 फीट गहरी थी।