कर्नाटक के तुमकुर में यात्रियों से भरी बस पलटी, 8 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
कर्नाटक के तुमकुर जिले के पावागड़ा के पास दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। बस के पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तुमकुर पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घायल लोगों में विद्यार्थी भी शामिल हैं। जबकि, आठ लोगों की जान चली गई है। दरअसल, हादसा पावागड़ा कस्बे के पास पलावल्ली कट्टे गांव में हुआ।
