आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस पलटी, 18 यात्री घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार की देर रात दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्लीपर कोच बस पलट गई है। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र के पास हुई इस दुर्घटना में बस में सवार 18 यात्री घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और फिर घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
