कोटा-बारां नेशनल हाईवे पर ट्रेलर की चपेट में आई बस, 5 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
कोटा-बारां नेशनल हाईवे पर आज भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हुई। दरअसल, एक स्लीपर बस ओवरटेक करते हुए ट्रेलर की चपेट में आ गई। सुबह चार बजे ये भीषण हादसा हुआ। इस दौरान एक घायल ने कोटा एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस भीषण दुर्घटना में करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
