अवंतीपोरा में बस पलटी; 4 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अवंतीपोरा में आज सुबह एक बस पलट गई। इसमें बिहार के 4 लोगों की मौत हो गई। 3 लोगों की मौत हॉस्पिटल ले जाते समय हुई, वहीं एक ने हॉस्पिटल में दम तोड़ा। 10 से ज्यादा घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। कई और लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान बिहार के नसरुद्दीन अंसारी, राजकिरण दास, सलीम अली और कैशर आलम के रूप में हुई।
