CAA विरोध: धरना खत्म कराने सड़क पर उतरा हिंदू संगठन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
मुजफ्फरपुर में CAA-NRC के विरोध में लगातार अल्पसंख्यक समाज के द्वारा धरना-प्रदर्शन जारी है। वहीं अब हिंदू जागरण मंच ने सड़क पर उतरकर इसको समाप्त करने की मांग की है। इसी को लेकर जागरण मंच ने एनएच 28 को घंटों जाम किया और चल रहे धरने के समाप्त नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। डीएम द्वारा धारा 144 लगाने का भी प्रदर्शनकारियों पर कोई असर नहीं हुआ।