कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार, 24 विधायकों ने ली शपथ, कुल मंत्रियों की संख्या 34 हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sakshi Post
कर्नाटक में आज कैबिनेट विस्तार हुआ। कांग्रेस की ओर से 24 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इन विधायकों के शपथ लेने के बाद कर्नाटक सरकार की कैबिनेट में कुल मंत्रियों की संख्या 34 पहुंच गई। कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि हमने क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक न्याय की दृष्टि से निर्णय लिया। हाईकमान से चर्चा के बाद मंत्री परिषद तय हुआ।
