चीन को झटका, अब कनाडा भी शीतकालीन ओलंपिक में किसी राजनयिक प्रतिनिधि को नहीं भेजेगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब कनाडा ने भी चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों के राजनयिक बहिष्कार का एलान किया है। बुधवार को कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि हम बीजिंग में आयोजित होने वाले शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में किसी भी राजनयिक प्रतिनिधि को नहीं भेजेंगे।
