अफगानिस्तान में सड़क पर हुआ बम विस्फोट, 6 बच्चों समेत 8 की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दक्षिणी अफगानिस्तान में एक सड़क के किनारे हुए बम विस्फोट में छह बच्चों समेत करीब आठ नागरिकों की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य घायल हो गए। हमले में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक परिवार गाड़ी से दक्षिणी जिले के ग्रेशक से निकला था, तभी बम उनकी कार से टकराया। हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है।