मुंबई हाइवे पर दो वाहनों से टकराई कार, पांच महिलाएं समेत सात घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Newsaf
मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर बृहस्पतिवार दोपहर एक कार डिवाइडर के ऊपर से उछल कर सड़क के दूसरी ओर चली गई और एक अन्य कार तथा एक एंबुलेंस को टक्कर मार दी। बता दें इस घटना में पांच महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। खेरवाडी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब लग्जरी कार का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा।
