लुधियाना में नहर में गिरी कार, 5 लोगों की मौत, एक घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
लुधियाना के पायल नगर के पास बीती रात साढ़े 11 बजे नहर में एक कार गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई। एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हुआ। फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर 6 लोग जा रहे थे। जब वो झंमट पुल पर पहुंचे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को नहर से निकलवाया।
