यमुना एक्सप्रेस वे पर डंपर में घुसी कार, 5 की मौत, 2 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: economic times
यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार तड़के एक कार के ट्रक से टकरा जाने से चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हुई जबकि दो अन्य घायल हुए। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दो वाहनों की टक्कर में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया और दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।