नूपुर, ओवैसी, नरसिंहानंद और जिंदल समेत 32 पर केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया पर नफरत भरे संदेश फैलाने वालों पर शिकंजा कसता जा रहा है। आईएफएसओ ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ व नफरत भरे संदेश फैलाने वाले मैसेज पोस्ट करने के आरोप में दो एफआईआर दर्ज की हैं। एक एफआईआर में असदुद्दीन ओवैसी और यति नरसिंहानंद समेत 31 लोगों को नामजद किया गया है। दूसरी एफआईआर भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज की गई है।
