कालीचरण महाराज पर केस दर्ज, महात्मा गांधी को गाली और गोडसे को किया था सलाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Asia net news
कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महात्मा गांधी को गाली देने वाले संत कालीचरण महाराज पर केस दर्ज हो गया है। राष्ट्रपिता के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने वाले कालीचरण महाराज के विरुद्ध प्रमोद दुबे की शिकायत पर थाना टिकरापारा में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 578/2021 धारा 505(2), 294 IPC के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
