तीसरे टी-20 मैच की टिकटों के लिए मची भगदड़, हैदराबाद क्रिकेट संघ के खिलाफ मामला दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
तीसरे टी-20 मैच के लिए टिकट खरीदने को लेकर प्रशंसकों में मची भगदड़ के बाद हैदराबाद क्रिकेट संघ के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। कुल तीन मामले नगर पुलिस अधिनियम की धारा 420, 337 और 21/76 के तहत दर्ज हुए। तीसरा टी-20 स्टेडियम 25 सितंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। उसके टिकट खरीदने जुटी भीड़ में भगदड़ मची तब हैदराबाद क्रिकेट संघ के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
