स्वतंत्रता सेनानियों की तुलना तालिबानी लड़ाकों से करना पड़ा भारी, सपा सांसद के खिलाफ केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: sambhal news
स्वतंत्रता सेनानियों की तुलना तालिबानी लड़ाकों से करने वाले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ केस दर्ज हुआ। बर्क ने कहा है कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। ये बिल्कुल ग़लत है। तालिबान से मेरा क्या संबंध। बर्क ने कहा था कि जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था, तब हमारे देश ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। अब तालिबान अपने देश को आजाद करके चलाना चाहता है।
