अंकिता भंडारी हत्याकांड: आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
उत्तराखंड में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में निष्कासित बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा, "पुलिस अब उनकी संपत्तियों की जांच करेगी और अवैध पाए जाने पर उन्हें कुर्क कर देगी।" पुलकित के रिज़ॉर्ट में अंकिता रिसेप्शनिस्ट थीं। उसकी हत्या के आरोप में पुलकित पर केस दर्ज है।
