CBI ने दाखिल की चार्टशीट, 6 पुलिसकर्मियों को बनाया आरोपी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में घटित व्यवसायी मनीष गुप्ता हत्याकांड मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शुक्रवार को लखनऊ की कोर्ट में चार्टशीट दाखिल कर दी है। इसमें CBI ने उत्तर प्रदेश पुलिस के छह तत्कालीन पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया है। आरोपी बनाए गए पुलिसकर्मियों में तत्कालीन वरिष्ठ निरीक्षक जगत नारायण सिंह, उप निरीक्षक अक्षय कुमार मिश्रा, विजय यादव, राहुल दुबे, हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव और कांस्टेबल प्रशांत कुमार यादव शामिल हैं।