सीबीआई ने बढ़ाई तेजस्वी की मुश्किलें, ट्रायल में तेजी लाने की डिमांड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनते ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके परिवार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दरअसल, सीबीआई ने अदालत से आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में ट्रायल तेज करने की मांग की। इस मामले पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ-साथ 11 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
