सीबीआई की देशभर में 169 जगहों पर छापेमारी जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानि सीबीआई ने आज देशभर में अलग-अलग 169 जगहों पर छापेमारी की। सीबीआई की ये छापेमारी आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दादरा और नागर हवेली सहित देशभर की करीब 169 जगहों पर चल रही है। बता दें सीबीआई ने 7000 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामलों में 35 केस दर्ज किए हैं। फिलहाल छापेमारी जारी है।
