जम्मू-कश्मीर सब-इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में 33 जगहों पर सीबीआई का छापा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
जम्मू-कश्मीर में सब इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर एसएसबी के पूर्व अध्यक्ष खालिद जहांगीर के ठिकानों सहित 33 जगहों पर छापा मारा। जम्मू कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड के एग्जाम कंट्रोलर अशोक कुमार के ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है। बता दें, जुलाई 2022 में उप-राज्यपाल ने अनियमितताओं को लेकर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पर रोक लगाते हुए पूरी भर्ती रद्द कर दी थी।
