20 राज्यों में सीबीआई का छापा, चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज से जुड़े मामले में कार्रवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय जांच एजेंसी ने आज देशभर में 56 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। गौरतलब है कि ऑपरेशन मेघ चक्र के तहत ये कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में केंद्रीय जांच एजेंसी ने देश के 19 राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया, ये कार्रवाई बाल यौन शोषण सामग्री के ऑनलाइन प्रसार के दो मामलों में की गई है।
