ममता के भतीजे के घर पहुंची सीबीआई, रुजिरा के बयान किए दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
कोयला घोटाला मामले में आज सीबीआई ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित घर पहुंची। इस दौरान सीबीआई ने अभिषेक की पत्नी रुजिरा बनर्जी के बयान दर्ज किए। घोटाला बंगाल की कोयला खदानों से कोयला चोरी से जुड़ा है। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो पहले भी बनर्जी से पूछताछ कर चुका है। इस घोटाले की जांच सीबीआई व ईडी द्वारा लंबे समय से की जा रही है।
