सीबीआई करेगी बीरभूम हिंसा की जांच, हाई कोर्ट से ममता सरकार को झटका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Enavbharat
बीरभूम हिंसा और आगजनी पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। कोर्ट ने आदेश जारी किया है कि अब सीबीआई मामले की जांच करेगा। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद हिंसा भड़की थी। हिंसा में दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हुई। वहीं फोरेंसिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि इन लोगों को जिंदा जलाया है।
